फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Inter student shot dead at the temple died

इंटर के छात्र ने कनपटी पर गोली मारकर जान दी

Fri, 06 Jan 2017 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Fri, 06 Jan 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
Inter student shot dead at the temple died
आत्महत्या

नवाबी रोड महेशनगर स्थित फ्लैट में इंटर के छात्र ने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से पिस्टल, दो कारतूस और सुसाइड नोेट बरामद किया, जिसमें उसने अपने पिता से इस कदम को उठाने के लिए माफी मांगी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छात्र के पिता उत्तर प्रदेश के एक बड़ी महिला नेता के पीए हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मृतक के पिता से संपर्क करने का प्रयास कर रही थी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन


महेशनगर निवासी महेश चंद का पुत्र करनदीप (18) नैनीताल रोड स्थित एक स्कूल में 12वीं का छात्र था। बृहस्पतिवार रात करीब 8:45 बजे दूसरे तल पर स्थित कमरे में करनदीप मौजूद था। अचानक कमरे से गोलियों के चलने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में बैठी मां नीरू घबरा गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची तो बेटा कालीन पर खून से लथपथ गिरा पड़ा था। घटना की सूचना पर हीरानगर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से आटोमेटिक  पिस्टल, 22 बोर के दो कारतूस (खाली), सुसाइड नोट बरामद किया।

सुसाइड नोट भी रक्त रंजित था, जिसमें उसने अपने पापा से माफी मांगते हुए ‘सॉरी पापा, आईएम रियली सारी’ पूछताछ से पता चला कि छात्र के कमरे में गाना बज रहा था। गाना बजते समय उसने कनपटी पर गोली मारी थी।

पुलिस उसे लेकर बेस अस्पताल आई, लेकिन डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि करनदीप के पिता उत्तर प्रदेश की एक बड़ी महिला नेता के पीए हैं। छात्र ने किन कारणों के चलते गोली मारी, इस सवाल का जवाब जानने के लिए पुलिस दिल्ली में रहने वाले पिता से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में रख दिया है। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर मंडी समिति के सभापति सुमित हृदयेश ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में पुलिस से जानकारी ली।

घर का इकलौता चिराग बुझा  

घर का इकलौता चिराग बुझने से मां नीरू बदहवास हो गई। वह रात में मोर्चरी में रखे बेटे के शव को फिर बृजलाल अस्पताल लेकर जाने की जिद करने लगीं। पुलिस कर्मियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह महिला दरोगा से ही भिड़ गईं।


बदहवास मां एक ही जिद लगाती रही कि बेटे को किसी दूसरे अस्पताल में ले जाओ वह जिंदा हो जाएगा। किसी तरह लोगों ने उन्हें शांत कराया। बाद में शव निकालने के लिए नीरू ने अपनी बहनों कविता और हेमा के साथ मोर्चरी का चैनल तोड़ने की कोशिश भी की।

समझाने पर मां और उसकी मौसियां पुलिस से भी कई बार भिड़ीं। देर रात तक पुलिस मोर्चरी पर परिवार को समझाने में लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed