{"_id":"57f681264f1c1b666d26fe56","slug":"inter-college-student-attempted-self-immolation-of","type":"story","status":"publish","title_hn":" इंटर कालेज के छात्र ने की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर कालेज के छात्र ने की आत्मदाह की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
इंटर कालेज के छात्र ने की आत्मदाह की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमपी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पर छात्र-छात्राओं के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक छात्र ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया। मौके पर मौजूद शिक्षकों और छात्रों ने उसे काबू किया। इस बीच विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। छात्राओं ने भी प्रधानाचार्य को खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
एमपी इंटर कालेज के कक्षा 12 (वाणिज्य संकाय) के आठ छात्रों को प्रधानाचार्य दिग्विजय सिंह चौहान ने 30 सितंबर से 10 अक्तूबर तक विद्यालय से सस्पेंड कर रखा है। उन पर अनुशासनहीनता का आरोप है। छात्रों का कहना है कि वे प्रधानाचार्य से अपने किए की माफी मांग रहे हैं, क्योंकि 13 अक्टूबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
ऐसे में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। फिर भी प्रधानाचार्य कोई ध्यान नहीं दे रहे। इस पर बृहस्पतिवार को छात्र नीरज चौहान मिट्टी का तेल लेकर विद्यालय आ गया। विद्यालय परिसर में उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन अध्यापकों और छात्रों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
छात्र के इस कदम से विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। तमाम छात्र-छात्राएं प्रधानाचार्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी-अपनी कक्षाओं से बाहर निकल आये।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलने पर नीरज की मां भी विद्यालय पहुंच गई, जहां उनकी प्रधानाचार्य से तीखी नोक-झोंक हुई। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य छात्रों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
बात-बात पर नोटिस देने और कई तरह के जुर्माना लगाने के साथ ही वह छात्रों की पिटाई पर उतारू हो जाते हैं। छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य उनसे भी गाली-गलौच से बात करते हैं। छात्रों ने प्रधानाचार्य को विद्यालय से तत्काल हटाये जाने की मांग की है। साथ ही शुक्रवार से विद्यालय में पठन-पाठन ठप करने की धमकी दी।
प्रधानाचार्य ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जो भी नियम विद्यालय में लागू किए जा रहे हैं, वे सभी पीटीए की बैठक में पास किए गए हैं। जल्द ही पीटीए की बैठक बुलाई जाएगी और उसमें यदि छात्रों से जुर्माना न वसूलने पर सहमति बनती है तो वह जुर्माना नहीं वसूलेंगे।
साथ ही बताया कि सस्पेंड किए गए छात्रों से शुक्रवार से विद्यालय आने को कहा गया है।