फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Instructions to make priests of Chittai Golu Devta temple a party

चितई गोलू देवता मंदिर के पुजारियों को पक्षकार बनाने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Instructions to make priests of Chittai Golu Devta temple a party
प्रतीकात्मक फोटो।
नैनीताल। हाईकोर्ट ने अल्मोड़ा के चितई के गोलू देवता मंदिर में जागेश्वर धाम की तर्ज पर प्रबंधन समिति या ट्रस्ट बनाए जाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद पुजारियों को याचिका में पक्षकार बनाने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए दो सप्ताह बाद की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन एवं न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार नैनीताल निवासी अधिवक्ता दीपक रूबाली ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि चितई गोलज्यू के मंदिर में हर वर्ष लाखों का चढ़ावा आता है। मंदिर के पुजारी और उनका परिवार ही इस चढ़ावे का उपयोग करते हैं।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता ने चितई गोलज्यू के मंदिर में जागेश्वर धाम की तर्ज पर ट्रस्ट बनाने की मांग की थी। इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विनायक पंत ने हाईकोर्ट में हस्तक्षेप प्रार्थना पत्र दायर कर कहा कि वह गोलज्यू से संबंधित मामले में अपना पक्ष कोर्ट में रख रहे हैं। उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर कर अलग से खाता खुलवाने की मांग की है। दायर प्रार्थना पत्र में मंदिर में अनियमितताओं की जांच सहित चढ़ावे और दान की जांच कराने की मांग की है। पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए दो सप्ताह बाद की तिथि नियत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed