फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Instructions to make a report of water seeping from Ballianala

बलियानाला से रिस रहे पानी की रिपोर्ट बनाने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Instructions to make a report of water seeping from Ballianala
नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बलियानाला से रिस रहे पानी के सदुपयोग के लिए जलसंस्थान और सिंचाई विभाग को हफ्ते भर में प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम बृहस्पतिवार को बलियानाला क्षेत्र के भूगर्भीय जल के सदुपयोग को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग से अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनेगी उसी के अनुरूप काम शुरू कराया जाएगा। जायका के सीई जय कुमार शर्मा ने बताया कि जायका की ओर से बलियानाला क्षेत्र में ड्रिलिंग कर परीक्षण करते हुए सभी बोर (सुराख) में पीजो मीटर लगाए गए थे, जो कि लगातार भूगर्भीय पानी के मापन का कार्य कर रहे हैं। बताया कि बलियानाला भूस्खलन क्षेत्र में दो जगह से प्रतिदिन करीब छह एमएलडी पानी का रिसाव हो रहा है। कहा कि जीआईसी और जीजीआईसी परिसर टेस्ट बोर कर परीक्षण करने के लिए सबसे उपयुक्त स्थान हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि रिसाव के पानी की कम उपलब्धता होने पर पानी का उपयोग तल्लीताल के निचले क्षेत्रों में पेयजल के रूप में किया जाएगा और ज्यादा होने पर पानी को लिफ्ट कर शेरवुड या राजभवन के पास टैंक बनाकर आवश्यकता वाले अन्य क्षेत्रों में उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पेयजल के लिए झील के पानी पर निर्भरता कम होगी तथा झील में भी पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य में धन की कोई कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीसी में डॉ. संदीप सिंह आईआईटी रुड़की, संतोष उपाध्याय अधिशासी अभियंता जलसंस्थान, हरीश चंद्र सिंह अधिशासी अभियंता सिंचाई, जीएस तोमर अधिशासी अभियंता जल निगम, सुधीर कुमार अधिशासी अभियंता यांत्रिकी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed