फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Instructions issued to ensure maximum presence of ex-servicemen in the felicitation ceremony

Nainital News: सम्मान समारोह में अधिकाधिक पूर्व सैनिकाें की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश

Thu, 30 Oct 2025 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 30 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to ensure maximum presence of ex-servicemen in the felicitation ceremony
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सैनिक सम्मान कार्यक्रम के लिए चयनित स्थल एमबी इं
हल्द्वानी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य गठन के रजत जयंती मौके पर छह नवंबर को एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होने वाले सैनिक सम्मेलन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम को भव्यता के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए। कहा कि सम्मेलन में अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों की उपस्थिति तय की जाए।
विज्ञापन

नगर निगम सभागार में हुई बैठक में जोशी ने अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल जिले के जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों से उनके जिले से सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले पूर्व सैनिकों के बारे में जानकारी ली। इसके लिए पूर्व सैनिकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करें। बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना है। कहा कि जिन वीर नारियों को सम्मानित किया जाना है उन्हें समय से आमंत्रित किया जाए। इससे पहले उन्होंने एमबी इंटर काॅलेज मैदान का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्षा दीपा दरमवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, दायित्वधारी दिनेश आर्य, सैनिक कल्याण सचिव दीपेंद्र चौधरी, डीएम ललित मोहन रयाल, सीडीओ अनामिका, कर्नल पृथ्वीराज, केआरसी रानीखेत के मेजर आशीष, नगर आयुक्त परितोष वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed