फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Instructions for disposing of the petitioner's report in financial irregularities in Dwarahat Engineering College

द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज में वित्तीय अनियमितता मामले में याचिकाकर्ता के प्रत्यावेदन को निस्तारित करने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Instructions for disposing of the petitioner's report in financial irregularities in Dwarahat Engineering College
प्रतीकात्मक फोटो।
नैनीताल। हाईकोर्ट ने बिपिन चंद्र त्रिपाठी इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट में वित्तीय अनियमितताएं के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद राज्य सरकार को 12 सप्ताह के भीतर याचिकाकर्ता के प्रत्यावेदन को निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अदालत ने जनहित याचिका को भी निस्तारित कर दिया है।
विज्ञापन

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार द्वाराहाट निवासी चंदन सिंह नेगी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट के डायरेक्टर ने छात्रों के टूर के नाम पर कई वित्तीय अनियमिताएं कीं हैं।
विज्ञापन

द्वाराहाट कॉलेज में नियुक्त डायरेक्टर जीबी पंत घुड़दौड़ी पौड़ी गढ़वाल में प्रोफेसर के पद पर हैं और वह बीते दो वर्षों से यहां कार्यवाहक डायरेक्टर के पद पर नियुक्त हैं। याचिकाकर्ता का कहना था कि निदेशक को कार्यवाहक डायरेक्टर के रूप में नियुक्त नहीं किया जा सकता है। याचिकाकर्ता ने अनियमितताओं की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed