फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Install solar power plant on subsidy and get self employment

Nainital News: सब्सिडी पर लगाए सोलर पावर प्लांट और पाएं स्वरोजगार

Wed, 07 Feb 2024 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 07 Feb 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Install solar power plant on subsidy and get self employment
भीमताल (नैनीताल)। पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उरेडा विभाग मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत 20 से 200 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए सब्सिडी देने जा रहा है। योजना का लाभ लेकर लाभार्थी अपनी भूमि पर सोलर पावर प्लांट लगाकर ऊर्जा निगम को 4.65 रुपये प्रति यूनिट बिजली बेच पाएंगे। योजना का लाभ उरेडा विभाग की ओर से पहले आओ पहले पाओ के तहत ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से मिलेगा।
विज्ञापन

उरेडा विभाग की ओर से 20,25,50,100 और 200 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे। इस योजना के तहत पर्वतीय क्षेत्र के लाभार्थी को 35 से 40 प्रतिशत और मैदानी क्षेत्र के लाभार्थी को 15 से 20 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। सोलर प्लांट लगाने के लिए लाभार्थी के पास अपनी निजी भूमि होनी चाहिए या लीज की भूमि पर भी योजना का लाभ लाभार्थी को दिया जाएगा। इसके लिए अधिकतम 20 वर्गमीटर जमीन होनी चाहिए।
विज्ञापन



जिले में 9 आवेदन स्वीकृत
जिले में योजना का लाभ लेने के लिए 45 आवेदन आए हुए हैं। इसमें से 9 आवेदनों को स्वीकृति मिल चुकी हैं। योजना के लिए लाभार्थी को msy.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। क्षमता के आधार पर जो लाभार्थी जितनी यूनिट बिजली उत्पादित करेगा उसे उतनी आय प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीडीओए आशोक कुमार पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना और रूफटॉप सोलर पावर प्लांट योजना का लाभ अधिक से अधिक लाभार्थियों को देने के लिए कहा गया है। इन योजनाओं के माध्यम से लोग स्वरोजगार में आगे आकर अपनी आजीविका बढ़ा सकते हैं।




उरेडा परियोजना अधिकारी एसआर गौतम ने बताया कि पहले आओ और पहले पाओ के तहत लाभार्थियों को मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में सब्सिडी दी जा रही है। जिले में 45 आवेदनों में 9 को स्वीकृति दे दी गई है। यह स्वरोजगार का अच्छा माध्यम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed