फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Inspector House new Target of Theft

आबकारी निरीक्षक का घर चोरों ने खंगाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Inspector House new Target of Theft
चोरों द्वारा काटी गई जाली - फोटो : KITCHHA
किच्छा। क्षेत्र में बदमाशों का खौफ इस कदर है कि आम आदमी तो दूर कानून और व्यवस्था बनाने वाले अधिकारियों के घरों की सुरक्षा भी भगवान भरोसे है। शुक्रवार शाम बदमाशों ने चीनी मिल में तैनात प्रभारी आबकारी निरीक्षक उमेशपाल के घर से लाखों के जेवर उड़ा लिए। माल की तलाश में चोरों ने घर को पूरी तरह खुर्द बुर्द कर दिया। घटना की सूचना पर कोतवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फिलहाल मामले में केस दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

चीनी मिल में तैनात आबकारी निरीक्षक उमेश पाल को मिल की ए कॉलोनी में आवास आवंटित है। शुक्रवार दिन में उमेश पाल की पत्नी हल्द्वानी गई थीं जबकि वे स्वयं मिल में ड्यूटी पर तैनात थे। उमेश पाल ने बताया जब वे घर लौटे तो सारा सामान अस्तव्यस्त मिला। बदमाशों ने टीन के बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने की दो चेन, दो अंगूठी और कानों की बालियां उड़ा दीं। चोर जाली काटकर घर में घुसे थे। आबकारी निरीक्षक ने चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने टीम के साथ मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed