{"_id":"69d02beddde5a5e7240da58c","slug":"inspection-of-rooms-and-departments-of-private-persons-on-the-displeasure-of-the-municipal-president-nainital-news-c-238-1-ntl1001-124430-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: निजी व्यक्ति के कक्षों व फाइलों के निरीक्षण पर पालिकाध्यक्ष खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: निजी व्यक्ति के कक्षों व फाइलों के निरीक्षण पर पालिकाध्यक्ष खफा
Sat, 04 Apr 2026 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने शुक्रवार को पालिका कार्यालय में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नियमों के उल्लंघन और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी।
खेतवाल ने कार्यालय अधीक्षक और विभिन्न अनुभागों के मुखियाओं से वार्ता की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय है जिसका पालन होना चाहिए। पालिकाध्यक्ष ने गुड फ्राइडे अवकाश के बावजूद कार्यालय पहुंचकर यह बैठक की। उन्होंने फाइलों के नियमों के तहत अनुभाग अधिकारी के माध्यम से आने पर जोर दिया। बीते दिनों छह पर्यावरण मित्रों के एक साथ अवकाश पर जाने की जानकारी मिलने पर उन्होंने कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न होने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर एक निजी व्यक्ति की ओर से फाइलों के निरीक्षण पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इसे शहरी विकास विभाग और पालिका के नियमों का उल्लंघन बताते हुए विधिक राय के बाद कार्रवाई की बात कही। यहां कार्यालय अधीक्षक शिवराज नेगी, लेखाधिकारी सिद्धार्थ शर्मा, टीएस दीपेंद्र बमोला, सीएसआई अमित कुमार आदि मौजूद थे। बाद में पालिकाध्यक्ष ने सभासदों के साथ भी चर्चा की।