फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Innocent dead body found in forest

जंगल में मिला मासूम का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Innocent dead body found in forest
पिंजरे में कैद तेंदुआ। - फोटो : NAINITAL
ज्योलीकोट(नैनीताल)। भीमताल ब्लॉक की ग्राम सभा चोपड़ा के मटियाली गांव में शुक्रवार शाम घर के बाहर से लापता बच्चे का शव जंगल में पड़ा मिला। तेंदुए के हमले में बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम छह बजे नेपाल मूल के भानु राणा का ढाई वर्षीय बेटा राघव घर के आंगन में खेल रहा था। इस बीच बच्चे के अचानक लापता होने पर परिजनों में खलबली मच गई। परिजनों आशंका जता रहे थे कि तेंदुआ बच्चे को उठा ले गया है। शनिवार सुबह भानू राणा और ग्रामीणों ने दोबारा खोजबीन शुरू की। घर से डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में मासूम का शव क्षत-विक्षत हाल में बरामद हुआ। चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार, वन रेंज अधिकारी बीएस मेहता ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्षेत्र में लगातार तेंदुए के दिखाई देने पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति नाराजगी जताई है। वन रेंज अधिकारी बीएस मेहता ने बताया कि मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि जल्द दी जाएगी।
विज्ञापन

देर शाम पिंजरे में फंसा तेंदुआ
ज्योलीकोट (नैनीताल)। ग्राम पंचायत चोपड़ा के मटियाली गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने तीन अलग-अलग स्थानों पर पिंजरे लगाए थे। रात करीब आठ बजे तेंदुआ एक पिंजरे में फंस गया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। तेंदुए को आदमखोर घोषित करने के लिए डीएफओ ने मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक से पत्राचार शुरू कर दिया है। भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, विकास भगत, प्रधान संगीता देवी, हरगोविंद रावत, जीवन चंद्र, शेखर भट्ट ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed