{"_id":"6956dcfeeeee06c76f0a1254","slug":"information-about-schemes-given-by-women-entrepreneurs-at-uttarayan-fair-haldwani-news-c-337-1-ha11015-128841-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: महिला उद्यमी उत्तरायणी मेले में दी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: महिला उद्यमी उत्तरायणी मेले में दी योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार और उनके उत्पादों को बाजार देने के उद्देश्य से नाबार्ड ने बृहस्पतिवार को चेष्टा विकास संस्था के सहयोग से शीत महोत्सव महिला उद्यमी उत्तरायणी मेला का आयोजन किया। रामलीला मैदान शीशमहल में आयोजित मेले का शुभारंभ भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने किया। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मुकेश बेलवाल ने बताया कि नाबार्ड से कृषि, पशुपालन और बागवानी सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्ण कुमार ने रोजगार के लिए ऋण योजनाओं की जानकारी दी। वहां विधायक सरिता आर्या, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के प्रबंधक दीपक पांडे, नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक के जीएम आरएस रैना, वरिष्ठ प्रबधंक दीपक भट्ट, चेष्टा संस्था अध्यक्ष सुमन अधिकारी, बीडी नैनवाल आदि रहे।
विज्ञापन