फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Industries will open in HMT, then youth will get employment: Kaida

एचएमटी में खुलेंगे उद्योग तो युवाओं को मिलेगा रोजगार : कैड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Industries will open in HMT, then youth will get employment: Kaida
रानीबाग की एचएमटी में बैठक करते विधायक राम सिंह कैड़ा। संवाद - फोटो : NAINITAL
भीमताल (नैनीताल)। विधायक राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्टरी परिसर में ग्रामीणों के साथ बैठक कर भारत सरकार की ओर से एचएमटी की 45.33 एकड़ भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरित करने के फैसले का स्वागत किया। कैड़ा ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से एचएमटी की भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरित करने के साथ एचएमटी में उद्योग खोलने की उम्मीदें जगी हैं।
विज्ञापन

कैड़ा ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से एचएमटी की भूमि को राज्य सरकार को हस्तांतरित कराने की मांग की थी ताकि इस भूमि पर उद्योग खुलने की प्रक्रिया पूरी हो सके। उन्होंने कहा यहां उद्योग खुलने से भीमताल, ओखलकांडा, धारी और रामगढ़ के पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। कैड़ा ने भूमि के हस्तांतरित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का आभार जताया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, प्रेमबल्लभ बृजवासी, प्रधान डीके शर्मा, पंकज मेहरा, मनोज चनौतिया, उमेश पलड़िया, निखिल महतोलिया, राजू पलड़िया, सुरेश दुम्का, बहादुर नगदली, सुरेश पांडे, मधुसुदन पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आभार जताया
हल्द्वानी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एचएमटी की भूमि को राज्य को हस्तांतरित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट व सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि अब संबंधित वन भूमि पर राज्य सरकार जनहित और राज्यहित में कोई फैसला लेकर कोई उच्च स्तरीय संस्थान की स्थापना कर सकेगी। आभार व्यक्त करने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत आदि शामिल थे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed