{"_id":"580513314f1c1b592c702ffc","slug":"indira-target-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश के निशाने पर इंदिरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश के निशाने पर इंदिरा
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
आईएसबीटी का शिलान्यास अब सियासी मुद्दा बन गया है। आईएसबीटी को लेकर विपक्ष नहीं बल्कि अपनों ने ही पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं वित्त मंत्री को रडार पर लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को आधार बनाते हुए सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की है। कांग्रेस के दो दिग्गज अब आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने वित्त मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश के कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए मोर्चा खोल दिया है।
फेसबुक पर पोस्ट की गई अभिव्यक्ति में वित्त मंत्री पर दागे गए तीखे सवाल अब चर्चा का विषय बन गए हैं। जोशी ने सीधे तौर पर लिखा है कि मेरे (जोशी के), डॉ. महेंद्र पाल के एवं अन्य साथियों की प्रतिक्रिया को हंगामे के रूप में प्रचारित किया गया। ये संदेश देने की कोशिश की गई विवाद या प्रतिक्रिया का मुख्य कारण हम लोगों को मंच पर स्थान न मिलना था साथ ही इसे व्यक्तिगत मान-सम्मान से जोड़ने का प्रयास किया गया। कहा प्रतिक्रिया के मूल में कुछ सवाल हैं और जवाब वित्त मंत्री से समझने की कोशिश कर रहा हूं। आईएसबीटी हल्द्वानी नहीं पूरे कुमाऊं के लिए गर्व का प्रोजेक्ट है।
कार्यक्रम का महत्व इससे पता चलता है कि विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, दो बार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष, वर्तमान सरकार में काबीना मंत्री और हल्द्वानी में रहने वाले यशपाल आर्य को आमंत्रित क्यों नहीं किया गया। नैनीताल से सांसद रहे एवं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र पाल को क्यों आमंत्रित नहीं किया गया। कार्यक्रम में बिना बुलाए पहुंचे डॉ. पाल को अपमानित किया गया और उन्हें तीसरी पंक्ति में बैठाया गया। दुग्ध संघ के अध्यक्ष संजय किरौला, हल्द्वानी ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, उत्तराखंड कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष संजीव आर्या, नैनीताल कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र नेगी को क्यों आमंत्रित नहीं किया गया।
विज्ञापन
जोशी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल लालकुआं विधानसभा क्षेत्र का था फिर भी आमंत्रित लोगों और मंच सूची में अधिकांश हल्द्वानी क्षेत्र के कांग्रेसी थे और उसमें भी आपके ड्राइंग रूम के शो पीसों का समावेश था। कहा कि लालकुआं विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी हरेंद्र बोरा को क्यों नहीं बुलाया गया। लालकुआं, कालाढूंगी, रामनगर, नैनीताल एवं भीमताल के वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र खनवाल, बलवंत बोरा, निशांत पपनै, दीप सती, तारा नेगी, ललित जोशी, पुष्कर दुर्गापाल, ममता जोशी, बीना जोशी, भागीरथी बिष्ट जैसों को इसलिए वंचित किया गया क्योंकि ये वित्त मंत्री के दरबारी या ड्राइंग रूम के शो पीस नहीं हैं।
कोट
हल्द्वानी-लालकुआं विधानसभा का संयुक्त एवं सरकारी कार्यक्रम था। कार्यक्रम में दस हजार लोग आए थे और सभी प्रमुख उसमें शामिल हैं। जनता को कार्यक्रम से कोई शिकायत नहीं है। कांग्रेस का हित चाहने वाले एवं सरकार में वापस लाने वालों को साथ चलना चाहिए।
डॉ. इंदिरा हृदयेश
वित्त मंत्री