{"_id":"578fc5f74f1c1bb52ac4b6a3","slug":"increasing-fares-fierce-merchant-outlets","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों का किराया बढ़ाने से भड़के व्यापारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों का किराया बढ़ाने से भड़के व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की बैठक में निगम की दुकानों का किराया बढ़ाये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी देने का देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने विरोध किया है। मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला को सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों का आरोप है कि निगम प्रबंधन ने व्यापारियों को बिना विश्वास में लिए निर्णय लिया है।
प्रदेश महामंत्री अमरजीत सिंह चड्डा और नगर अध्यक्ष गोविंद बगडवाल के नेतृत्व में निगम कार्यालय पहुंचे व्यापारियों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों के अनुसार निगम प्रबंधन ने व्यापारियों को विश्वास में लिए बगैर किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है जिसका वह विरोध कर रहे हैं। उनका कहना था निगम द्वारा हर पांच वर्ष में दुकानों के किराये में साढ़े 12 प्रतिशत की वृद्धि की जाती है। उसके बाद भी किराये को अचानक बढ़ाने का फैसला व्यापारियों का उत्पीड़न है।
व्यापारियों के अनुसार निगम द्वारा किराया बढ़ाये जाने के फैसले को रद्द नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में नगर महामंत्री राजीव जायसवाल, पार्षद महेंद्र नागर, दलजीत सिंह दल्ली आदि थे। पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी ने इस संदर्भ में मेयर को पत्र भेजकर निगम की दुकानों के बढ़ाए गए किराये पर पुनर्विचार करने की मांग की है।