{"_id":"58b5d1644f1c1b687f830d89","slug":"income-tax-returns","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने आयकर रिटर्न भरने के टिप्स दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने आयकर रिटर्न भरने के टिप्स दिए
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Wed, 01 Mar 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
income tax department
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। आयकर विभाग ने मंगलवार को आयकरदाताओं को आयकर फार्म भरने की प्रक्रिया समझाई। डिजिटल इंडिया के तहत ऑनलाइन विवरण दाखिल करने को कहा गया।
विज्ञापन
आस्थान मॉल लखनपुर में आयोजित वर्कशॉप में आयकर विभाग के अफसरों ने बताया कि आज प्रत्येक आयकरदाता का विवरण ऑनलाइन उपलब्ध है।
हर आयकरदाता विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपने रिटर्न, अपने टीडीएस की जानकारी ले सकता है। इससे आयकर जमा करने भी आसानी होगी। जिन लोगों को आयकर विभाग नोटिस भेज रहा है तो वह आयकर विभाग की वेबसाइट पर अपने पैन कार्ड नंबर के माध्यम से पूरी जानकारी घर बैठे ही ले सकते हैं।
विज्ञापन
उपआयकर आयुक्त जितेंद्र सोनकर ने ई-निवारण प्रणाली की जानकारी दी। लोगों को टीडीएस भुगतान, रिटर्न प्रक्रिया बताई गई। लोगों को आयकर चुकाने के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
ज्वाइंट कमिश्नर कब्बाली की अध्यक्षता में आयकर निरीक्षक सौरभ गुप्ता ने संचालन किया। वर्कशाप के दौरान आयकर अधिकारी आरपी सिंह, चार्टर्ड एकाउंटेंट कपिल अग्रवाल, व्यापारी सलील गुप्ता, पीसी पांडे आदि थे।