{"_id":"67c8b4e761ee3013360b4ea9","slug":"incentive-scheme-will-be-implemented-for-transport-corporation-employees-on-holi-haldwani-news-c-8-1-hld1013-522954-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: होली पर परिवहन निगम कर्मियों के लिए लागू होगी प्रोत्साहन योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: होली पर परिवहन निगम कर्मियों के लिए लागू होगी प्रोत्साहन योजना
विज्ञापन
हल्द्वानी। होली पर परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। त्योहार पर अतिरिक्त ड्यूटी करने वाले कार्मिकों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। इसके तहत इस दौरान चालक, परिचालकों, कार्यशाला के तकनीकी कार्मिकों, बुकिंग करने वाले लिपिकों, एमएसटी और अन्य पास बनाने वाले लिपिकों को अधिक से अधिक ड्यूटी करने के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। यह योजना सात से 17 मार्च तक 11 दिनों के लिए प्रभावी रहेगी।
महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा ने बताया कि इस योजना के तहत 11 दिन में जो नियमित कार्मिक एक दिन का अवकाश लेने के बाद 10 दिन तक ड्यूटी करेंगे, उन्हें एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कार्यशाला में न्यूनतम दर पर कार्यरत कार्मिक को 750 रुपये प्रति कार्मिक भुगतान किया जाएगा।
चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन राशि का निर्धारण
महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा ने बताया कि एक अवकाश ग्रहण कर 10 दिन तक मैदानी मार्ग पर न्यूनतम 2420 किमी या औसत 242 किमी प्रतिदिन, मैदानी और पर्वतीय अर्थात मिश्रित मार्ग पर 2000 किमी या 200 किमी प्रतिदिन और केवल पर्वतीय मार्ग पर संचालन करने वालों को न्यूनतम 1800 किमी या 180 किमी प्रतिदिन ड्यूटी करने वाले कार्मिकों को 1250 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस अवधि में एक भी अवकाश न लेकर लगातार 11 दिन तक मैदानी मार्ग पर न्यूनतम 2662 किमी, मैदानी और पर्वतीय मिश्रित मार्ग पर न्यूनतम 2200 किमी और केवल पर्वतीय मार्ग पर न्यूनतम 1980 किमी दूरी तय करने पर 1500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।