फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In three years, only 28 percent of the youth got employment

तीन साल में 28 फीसदी युवाओं को ही मिल पाया रोजगार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
In three years, only 28 percent of the youth got employment
हल्द्वानी। 2015 से शुरू हुई प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रत्येक जिले में कौशल विकास केंद्र बनाए गए थे। इनमें हाईस्कूल, इंटर पास, ड्राप आउट, बेरोजगार युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देने के साथ उन्हें रोजगार भी मुहैया कराने की बात कही गई थी। योजना का लाभ लाभार्थियों को मिले इसके लिए केंद्र से 12 और राज्य स्तर से 76 ट्रेनिंग पार्टनरों को लाभार्थियों को रोजगार देने के लिए अनुबंधित किया गया था, लेकिन ट्रेनिंग पार्टनर ही सरकार की योजना को पलीता लगा गए। पिछले तीन सालों में मंडल के छह जिलों में सिर्फ 28.38 प्रतिशत युवाओं को ही योजना का लाभ मिल पाया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की गाइड लाइन एक और दो के अनुसार तय किए गए ट्रेनिंग पार्टनरों को कौशल विकास केंद्र में 126 प्रकार के व्यवसायों में प्रशिक्षण ले रहे कुल प्रशिक्षणार्थियों में से 70 प्रतिशत को वैतनिक और 30 प्रतिशत को स्वरोजगार मुहैया कराना था, लेकिन आंकड़ा 30 प्रतिशत भी नहीं छू पाया है। जबकि मंडल में पौने तीन लाख बेरोजगार युवा पंजीकृत हैं। (संवाद)
विज्ञापन

कितनों को मिला रोजगार
जिला प्रशिक्षित रोजगार मिला प्रतिशत
अल्मोड़ा 4795 2707 56.45
बागेश्वर 3183 773 24.28
नैनीताल 3489 138 3.95
चंपावत 5548 2375 42.80
यूएस नगर 14244 4233 29.71
पिथौरागढ़ 4879 30 0.61
(आंकड़े 2017 से 2020 तक)
केंद्र की गाइड लाइन के नियम एक और दो के अनुसार कुमाऊं मंडल में प्रशिक्षणार्थियों को शत प्रतिशत रोजगार नहीं मिल सका। जिसके बाद केंद्र से जारी नई गाइड लाइन के नियम तीन में जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में समिति बनाने और प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश हैं, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार दिया जा सके। - वाईएस रावत, क्षेत्रीय सेवा योजन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed