{"_id":"e2d5374a148839c67ba842177191eaee","slug":"in-the-state-increased-13-board-exam-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में बढ़े 13 बोर्ड परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में बढ़े 13 बोर्ड परीक्षा केंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में इस बार चंपावत में सबसे कम परीक्षा केंद्र हैं। जबकि पौड़ी गढ़वाल में सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार पूरे प्रदेश में 13 परीक्षा केंद्र बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
बोर्ड के सचिव डा. आरडी शर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए हरिद्वार में 82, देहरादून में 138, उत्तरकाशी में 66, टिहरी में 152, पौड़ी में 160, चमोली में 104, रुद्रप्रयाग में 66, पिथौरागढ़ में 96, चंपावत में 39, अल्मोड़ा में 146, बागेश्वर में 54, नैनीताल में पहले 114, यूएस नगर में 100 केंद्र बनाए गए हैं। बता दें कि राज्यभर के 1317 परीक्षा केंद्रों में तीन मार्च को इंटरमीडिएट हिंदी, कृषि हिंदी की परीक्षा होगी। जबकि चार मार्च को हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन