फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In the name of encroachment, the government is destroying the natives

Nainital News: अतिक्रमण के नाम पर मूल निवासियों का उजाड़ रही सरकार

Thu, 10 Aug 2023 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 10 Aug 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
In the name of encroachment, the government is destroying the natives
सीएम को ज्ञापन देते विधायक कैड़ा और ग्रामीण।
भीमताल (नैनीताल)। रानीबाग से चंदादेवी, सलड़ी और भीमताल तक लोनिवि और वन विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने को लेकर मकान स्वामियों और दुकानदारों को नोटिस देकर लाल निशान लगाने के बाद से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


बुधवार को सलड़ी के पूर्व ग्राम प्रधान दयाल बेलवाल के आवास पर स्थानीय व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने बैठक की। राज्य आंदोलनकारी डॉ. केदार पलड़िया ने कहा कि स्थानीय लोग 70 सालों से दुकान चलाकर अपनी रोजीरोटी चला रहे हैं लेकिन सरकार स्थानीय निवासियों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस देकर बेरोजगार करने में तुली है। यहां ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम मेहरा, महेंद्र शर्मा, लक्ष्मीदत्त पलड़िया, हरीश पलड़िया, युगल पलड़िया, पूरन पांडे, चंदन पलड़िया, नवीन पलड़िया आदि मौजूद रहे। वहीं, विधायक राम सिंह कैड़ा ने दून में सीएम को बताया कि पर्वतीय क्षेत्र में लोग 60 सालों से मकान और दुकान बनाकर अपनी आजीविका चला रहे हैं। अब अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस दे दिए हैं। कैड़ा ने सीएम से अतिक्रमण की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन




सरकार गरीब ग्रामीणों को उजाड़े नहीं, बसाएं
नैनीताल। जिला सहकारी बैंक के निदेशक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य गोपाल बिष्ट ने प्रदेश सरकार की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को गलत बताया है। प्रेस को जारी बयान में कहा है कि नगर के मुख्य मार्ग समेत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सालों से आजीविका चला रहे हैं लेकिन अब सरकार की ओर से उन्हें उजाड़ा जा रहा है। सरकार को उन्हें भूमि आवंटित करनी चाहिए या जरूरी होने पर विस्थापन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed