{"_id":"5e6e83ad8ebc3ea7fe17da81","slug":"in-the-closed-house-two-sides-stand-for-occupation-nainital-news-hld377350389","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर में कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद घर में कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन
नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में एक मकान में कब्जादार को बहार निकालने के बाद स्थानीय लोगों की हुई
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। भवन पर कब्जे को लेकर रविवार शाम दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट के बाद पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। पुलिस तहरीर की जांच कर रही है।
गोशाला के पास परसीलाल शाह स्टूडियो मल्लीताल स्थित नजूल भूमि पर बने भवन में करीब 12 से अधिक लोग बतौर किरायेदार रहते हैं। किरायेदारों को कहना है कि शनिवार रात छह से अधिक लोग लक्ष्मण दास दधीचि की गैर मौजूदगी में बंद मकान में ताला तोड़कर घुस गए। सूचना से स्थानीय लोगों में खलबली मच गई।
मल्लीताल कोतवाल अशोक कुमार सिंह, तल्लीताल थाना अध्यक्ष विजय मेहता अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और वहां रहने वाले लोगों के कागज देखे। इसी दौरान स्थानीय लोगों और कब्जेदारों के मध्य हाथापाई हो गई। पुलिस कब्जेदारों को लेकर कोतवाली पहुंची। स्थानीय लोगों ने मल्लीताल कोतवाली में किच्छा के आठ लोगों के खिलाफ और किच्छा के सहदौरा निवासी जितेंद्र सिंह ने भी कोतवाली में शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन
जितेंद्र ने कहा कि भूमि और भवन के लीजधारक संतोष साह के साथ उन्होंने इकरार नामा किया है। तय किया कि जितेंद्र की 51 और संतोष की 49 फीसदी हिस्सेदारी है। उन्होंने लक्ष्मण दधीचि को भी एग्रीमेंट होने की सूचना दी है। साथ ही कब्जा खाली करने को कहा था। पर स्वास्थ्य कारणों के चलते उनसे बात नहीं हो सकी। इस पर उन्होंने दधीचि के घर में कब्जा कर लिया।
इधर, स्थानीय लोगों ने किच्छा के लोगों पर भवन पर कब्जे के दौरान तमंचे के डर पर धमकाने का आरोप लगाया। कोतवाल मल्लीताल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मैं पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा। बंद घर का ताला तोड़कर कब्जा करने वाले कब्जेदारियों को सुरक्षा के लिहाज से कोतवाली लाया गया। मामले में शांति व्यवस्था भंग करने पर कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाल अशोक कुमार सिंह से मुझे यह सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद मैं कोतवाली पहुंचा। दोनों पक्षों ने शिकायती पत्र दिए है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विजय थापा, सीओ नैनीताल

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में एक मकान में कब्जादार को बहार निकालने के लिए लगी भीड़।- फोटो : NAINITAL