फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In the case of 900 grams of hashish, the victim handed over more evidence and the investigation intensified.

Nainital News: 900 ग्राम चरस के मामले में पीड़िता ने सौंपे और साक्ष्य तो तेज हुई जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
In the case of 900 grams of hashish, the victim handed over more evidence and the investigation intensified.
हल्द्वानी। नौ सौ ग्राम चरस मिलने के मामले में फेसबुक की मदद से पकड़ी गई महिला को छोड़ने से नाराज पीड़िता पूनम देवी बुधवार को सीओ नितिन लोहनी से मिलीं। शुरू से अब तक के घटनाक्रम के इकट्ठे किए साक्ष्यों में से कुछ उन्होंने सीओ को सौंपे और कुछ वीडियो होने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

कुल्यालपुरा की गली नंबर तीन निवासी पूनम देवी की किराना दुकान पर 28 जून को पहुंची एक अनजान महिला चरस से भरा थैला छोड़कर चली गई थी। पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं करने पर पूनम ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की। काफी प्रयासों के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पूनम के कोर्ट की शरण लेने पर 23 अगस्त को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

बीत शनिवार को पीड़ित परिवार ने महिला को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया था। महिला को थाने लाने पर पता चला कि बरामद हुई चरस न तो रिकॉर्ड में दर्ज है और न ही उसकी कहीं मौजूदगी है। मामले की छानबीन होने तक महिला को नारी निकेतन भेज दिया गया था। तीन दिन में चरस न मिलने पर महिला को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को छोड़े जाने की जानकारी होते ही पूनम देवी परिवार के साथ बुधवार को बहुउद्देशीय भवन पहुंचकर सीओ से मिलीं। उन्होंने दावा किया कि थैला छोड़कर जाने की पूरी रिकॉर्डिंग भी उनके पास है, जो कोर्ट में पेश कर चुकी हैं। बताया कि पुलिस ने उनके सामने ही बरामद चरस का वजन कराया था।

अब शनिवार को पकड़े जाने पर आरोपी महिला ने बताया था कि किसके कहने पर उसने चरस उनकी दुकान में रखी थी। इसका भी वीडियो है। मगर चरस रखवाने वालों को भी नहीं पकड़ा गया। पूरी बात सुनने के बाद सीओ ने मामले की निष्पक्ष जांच करने के आदेश दिए। सीओ ने बताया कि जांच तेज कर मामले की हर गुत्थी को सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed