फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   in lockdown walking without permission, case on 4 people

लॉकडाउन में बिना अनुमति घूम आए, चार पर दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
in lockdown walking without permission, case on 4 people
रामनगर। कोतवाली पुलिस ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर लागू धारा 144 का उल्लंघन करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि मोहल्ला खताड़ी निवासी इरशाद, उसकी पत्नी शबाना और बेटी आरजू बिना अनुमति के 8 दिन पूर्व जंगल के रास्ते पैदल पैदल गेहूं काटने गड्ढा कॉलोनी काशीपुर गए थे। ये लोग शनिवार को काशीपुर से वापस अपने घर पहुंच गए। इनके खिलाफ धारा 269 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही ग्राम सिरमोली भिक्यासैण जिला अल्मोड़ा निवासी गिरीश रावत बिना अनुमति के गाजियाबाद से वाहन में लिफ्ट देकर आ रहा था जिसे हल्दुआ बैरियर पर पुलिस बल ने पकड़ कर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए संयुक्त चिकित्सालय रामनगर भेजा गया। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 188 ,269 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसएसआई चौहान ने बताया कि चारों ने कोरोना वायरस महामारी संक्रमण की रोकथाम को लागू धारा 144 का उल्लंघन किया है। इस कारण यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed