फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In Kumaon fuel shortage

कुमाऊं में पेट्रोल-डीजल की किल्लत

Tue, 05 May 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 05 May 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
In Kumaon fuel shortage

कुमाऊं में पिछले 15 दिनों से चला आ रहा पेट्रोल-डीजल का संकट गहरा गया है। इसके मद्देनजर नैनीताल डीएम दीपक रावत ने दो हजार लीटर पेट्रोल तथा एक हजार लीटर डीजल रिजर्व में रखने के आदेश आईओसी, बीपी, एचपी के डिप्टी सेल्स मैनेजरों को दिए हैं। डीएसओ तेज बल सिंह ने बताया कि एसडीएम की अनुमति के बिना उक्त स्टाक का वितरण नहीं किया जाएगा। मंगलवार शाम तक रैक हल्द्वानी पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन


पेट्रोल और डीजल के संकट के चलते प्रमुख सचिव खाद्य राधा रतूड़ी के हस्तक्षेप के  बाद 2 मई को मथुरा से आईओसी का रैक चला था, जिससे 25 सौ केएल डीजल और 600 केएल पेट्रोल आना था। लेकिन आज तक रैक यहां नहीं पहुंचा। वहीं एचपीसी के टैंक बहादुरगढ़ हरियाणा और नजीबाबाद से पेट्रोल और डीजल लेकर आ रहे हैं। एचपीसी को आईओसी से 40 प्रतिशत पेट्रोल और डीजल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ और नजीबाबाद से पेट्रोल-डीजल आने के कारण एक दिन छोड़कर पंपों पर पेट्रोल-डीजल मिल रहा है। पिथौरागढ़ में रोजाना छह हजार लीटर डीजल की खपत है। मंगलवार तक यहां तीन हजार लीटर डीजल पहुंचने की उम्मीद है। उधर, बाजपुर में भी सोमवार को पंपों पर डीजल पेट्रोल नहीं मिला। रुद्रपुर में भी अधिकांश पंपों में पेट्रोल नहीं मिलने से लोग परेशान रहे। पंप में घंटों इंतजार के बाद भी लोगों को पेट्रोल नहीं मिला। उल्लेखनीय है कि तीनों कंपनियों के डिपो हल्द्वानी में हैं और यहीं से पहाड़ और तराई के लिए डीजल पेट्रोल की सप्लाई होती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed