फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In Kalusiddh, the girl was crushed by a dumper, villagers jammed

कालूसिद्ध मे छात्रा को डंपर ने कुचला, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
In Kalusiddh, the girl was crushed by a dumper, villagers jammed
रामनगर मे ईशा की फाइल फोटो। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। जस्सागांजा में शनिवार दोपहर डंपर ने साइकिल सवार छात्रा को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए लोगों ने उपखनिज स्टॉक पर खड़े डंपर और कार्यालय में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। ग्रामीणों ने पुलिस बल पर पथराव भी किया। इससे आईआरबी जवान चोटिल हो गया। आक्रोशित लोगों ने सड़क किनारे खड़े दूसरे डंपर पर भी आग लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल ने ग्रामीणों को रोक लिया। घंटों चले बवाल को शांत करने के लिए आसपास के थाने-चौकियों से फोर्स बुलाई गई।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज जस्सागांजा की 10वीं की छात्रा आइशा थापा (15) पुत्री गणेश थापा निवासी नई बस्ती दोपहर दो बजे साइकिल से गांव की ओर आ रही थी। इसी बीच कालूसिद्ध की ओर से आ रहे डंपर ने छात्रा को रौंद दिया। आइशा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के चालक उपखनिज स्टॉकिस्ट हिमालयन ट्रेडर्स के परिसर में डंपर खड़ा कर भाग गया गया। छात्रा की मौत से गुस्साई भीड़ ने उपखनिज स्टॉक पर धावा बोलकर वहां खड़े डंपर (यूके 06 सीबी 4632) को आग के हवाले कर स्टॉक कार्यालय में पथराव कर आग लगा दी। भीड़ ने मौके पर खडे़ दूसरे डंपर को भी पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
सूचना मिलते ही एसडीएम हरगिरी गोस्वामी, सीओ पंकज गैरोला, तहसीलदार पूनम पंत, कोतवाल रवि कुमार सैनी, एसएसआई जयपाल सिंह चौहान, पीरूमदारा पुलिस चौकी प्रभारी कविन्द्र शर्मा, एसआई विरेंद्र बिष्ट, एसआई गगनदीप सिंह, एसआई सिमरन, एसआई बबीता मेहरा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने गुस्साई भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उत्तेजित भीड़ ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस पर किए पथराव में एक आईआरबी जवान घायल हो गया। हालांकि पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालक और मालिक को बुलाने पर अड़े
गुस्साई भीड़ ने आरोप लगाया कि प्रशासन की शह पर इलाके में अवैध खनन के कारोबार में लगे डंपर काल बनकर दौड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन हाथ पर हाथ पर रखकर बैठा है। 11 नवंबर को भी एक स्कूली बस ने बालक को रौंद दिया था। इसके बाद एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से हिमालयन ट्रेडर्स के उपखनिज स्टॉक को सीज करने का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण मौके पर वाहन चालक और उसके मालिक को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। कोई कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने शव को कालूसिद्ध मार्ग पर रखने के साथ ही जाम लगा दिया।

आग बुझाने नहीं पहुंच सके वाहन
डंपर और कार्यालय में लगी आग को बुझाने के लिये दमकल विभाग के तीन वाहन भी ग्रामीणों के विरोध के चलते मौके पर आग बुझाने के लिए नहीं पहुंच सके। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों ने छात्रा के शव के साथ घटनास्थल पर ही जाम लगाया था। वहीं सीओ पंकज गैरोला ने बताया कि क्षेत्र मे भी 64 नंबर गेट की सड़क की तर्ज पर डंपरों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

रामनगर में युवती को कुचलने वाले डंपर को किया आग के हवाले। अमर उजाला

रामनगर में युवती को कुचलने वाले डंपर को किया आग के हवाले। अमर उजाला- फोटो : RAMNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed