फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In any case be completed by 22. The construction of the Capitol Cinema

हर हाल में 22 तक पूरा हो कैपिटल सिनेमा का निर्माण कार्य

Sun, 21 Feb 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Sun, 21 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन

 हाईकोर्ट के वरिष्ठ कोर्ट कमिश्नर सीडी बहुगुणा ने शनिवार को कैपिटल सिनेमा का पालिका व अन्य विभागों के विभागीय अधिकारियों के साथ बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 23 फरवरी से कैपिटल सिनेमा खुलना जरूरी है इसलिए 22 फरवरी तक सभी कार्य पूरा कर लिए जाएं इसमें कोई कोताई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि  कैपिटल सिनेमा की बालकोनी के लिए भी शौचालय का अलग से निर्माण करा लिया जाए जिससे दर्शकों को परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने सिनेमा के समीप के पार्क का भी निरीक्षण कर कैपिटल सिनेमा के लीज धारक दीपक साह से इसका सौंदर्यीकरण करने को कहा।
विज्ञापन


जिस पर पालिका के ईओ  रोहिताश शर्मा ने निर्देश मिलने केबाद पार्क की कैपिटल सिनेमा की रैलिंग तथा डीएसए मैदान की तरफ वाली रैलिग को हटा दिया। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों से पार्क में बने टैंक को हटाने को कहा। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से 21 तक कैपिटल सिनेमा को बिजली का कनेक्शन देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उन्होंने पालिका के समीप बने नए पार्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस पार्क का भी सौंदर्यीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि यहां पर लोगों के बैठने के लिए खूबसूरत बैंच लगायी जाए तथा कैपिटल सिनेमा के समीप से उखाड़ी गई रेलिंग को पार्क में लगाया जाए।


 पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा से भी उन्होंने दोनों कार्यों के बारे में कई जानकारियां हासिल की। इस मौके पर कैपिटल सिनेमा के लीज होल्डर दीपक साह, टीएस लता आर्या, महेश गुर्रानी समेत बिजली, मनोरंजन,जल संस्थान समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed