फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Impose fines on camera trap in Corbett Park

कार्बेट पार्क में कैमरा ट्रैप लगाने पर जुर्माना

Fri, 06 Mar 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर Updated Fri, 06 Mar 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
कार्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी रेंज में राजस्थानी गाइड को कैमरा ट्रैप करना महंगा पड़ गया। पार्क अधिकारियों ने कैमरा जब्त कर गाइड पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। पार्क वार्डन सतीश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि बीते बुधवार को सवाईमाधोपुर राजस्थान निवासी मुजिवर रहमान उर्फ सलीम पुत्र सफी अहमद टाइगर हेवन (राजस्थान) में गाइड का काम करता है। वह कार्बेट पार्क के बिजरानी रेंज के मलानी रेस्टहाउस में एक ब्रिटिश महिला के साथ रुका था।
विज्ञापन


उसने शाम के समय पर्यटन जोन में ही वन्यजीवों की आवाजाही को कैद करने के लिए एक कैमरा लगाया था। इसकी भनक लगते ही रेंज के रेंजर महेश बिष्ट, एसओजी प्रभारी निर्मल पांडे और धर्मपाल नेगी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पर्यटक तथा गाइड को हिरासत में लेकर उच्चाधिकारियों के समक्ष पेश किया। पूछताछ में ब्रिटिश महिला ने मामले से अनभिज्ञता जताई। गाइड ने अपनी गलती कबूल करते हुए माफी मांगी।
विज्ञापन


इस पर पार्क प्रशासन ने गाइड का कैमरा जब्त करते हुए उस पर पांच हजार का अर्थदंड लगाकर छोड़ दिया। पार्क वार्डन उपाध्याय ने बताया कि इस पर्यटक की ढिकाला रेंज के सर्पदुली में भी बुकिंग थी, जिसे रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा उनके साथ गए जिप्सी चालक बंटी पर भी अग्रिम आदेश तक पार्क में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed