फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Immense possibilities of research related to medicinal plants in Uttarakhand

Nainital News: उत्तराखंड में औषधीय पौधों से जुड़े शोध की अपार संभावनाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Immense possibilities of research related to medicinal plants in Uttarakhand
भीमताल ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। शुक्रवार को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में औषधीय पौधे, स्वास्थ्य और गुणवत्ता जीवन पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू हुई। संगोष्ठी का शुभारंभ परिसर निदेशक प्रो. एमसी लोहनी ने किया। संगोष्ठी में एपीएसई सचिव डॉ. हनुमंथाचार जोशी ने औषधीय विज्ञान के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को औषधीय पौधों की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

एपीएसई उपाध्यक्ष डॉ. शरद वकोडे ने तकनीकी विश्वविद्यालयों में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की महत्ता से अवगत कराने के साथ ही उद्योग जगत में शोध के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। संगोष्ठी में पहुंचे वैज्ञानिकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए उत्तराखंड में औषधीय पौधों से जुड़े शोध की संभावनाओं पर विचार किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं के लिए यह एक रोजगार का बेहतर विकल्प हो सकता है। संगोष्ठी के संयोजक और प्रिंसिपल कॉलेज ऑफ फार्मेसी ग्राफिक एरा डा.ॅ हिमांशु जोशी ने बताया कि संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानवीय जीवन में औषधीय पौधों का महत्व समझाना है। उन्होंने संगोष्ठी में देश भर से पहुंचे वैज्ञानिकों का कुमाऊंनी टोपी, एपण, शॉल से स्वागत किया।
विज्ञापन

संगोष्ठी में सारांश पुस्तिका और एपीएसई बुलेटिन का विमोचन किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान निदेशक एनएएसी डॉ. एसी शर्मा, अध्यक्ष एपीएसई डॉ. मिलिंद पाले, असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर डॉ. सोमनाथ बासु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed