फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Imitation of Western culture is a threat to civilization: Sadhvi Bharti

पाश्चात्य संस्कृति का अनुकरण सभ्यता के लिए खतरा : साध्वी भारती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Imitation of Western culture is a threat to civilization: Sadhvi Bharti
कालाढूंगी। कालाढूंगी के रामलीला मैदान में बुधवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में सनातन हिंदू समाज के लोगों ने भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की साध्वी ऋतु भारती ने कहा कि भारत में जन्म लेना सौभाग्य और देवभूमि उत्तराखंड में जन्म लेना बड़ा सौभाग्य है। भारत को महान भूमि कहा गया है। साध्वी ने कहा कि देश-विदेश में भारत की पहचान लाल किला, ताजमहल या मुंबई की चौबाटी से नहीं बल्की हमारी संस्कृति, सभ्यता और संस्कार से होती है। उन्होंने कहा कि भारत वह देश है जहां नारियों को पूजा जाता है। आज हमारी सोच पाश्चात्य संस्कृति की ओर जा रही है, जो हमारी संस्कृति और सभ्यता के लिए खतरा है। हमें बच्चों को अच्छे संस्कार देने होंगे। सोशल मीडिया से बचना होगा। सहप्रांत प्रचारक चंद्रशेखर ने पंच परिवर्तन के पांचों पक्ष परिवार, समरसता, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य, स्वबोध पर बात रखी। सनातन समाज समिति कालाढूंगी के संयोजक तारा दत्त रखोलिया, सहसंयोजक दीवान बिष्ट, ऋतु बिष्ट, कविता वालिया, कुबेर बोरा ने मुख्य वक्ताओं का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक बंशीधर भगत, दायित्वधारी सुरेश भट्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, पालिकाध्यक्ष रेखा कत्यूरा, मनोज पाठक समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed