{"_id":"5780c83e4f1c1b446c7fbb17","slug":"illegal-soap-factory-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"साबुन बनाने के उपकरण और कच्चा माल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साबुन बनाने के उपकरण और कच्चा माल जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sat, 09 Jul 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
अवैध साबुन फैक्ट्री पकड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। मोहल्ला खताड़ी में चल रही साबुन फैक्ट्री को प्रशासन ने सील करने की कार्रवाई की थी। मामले में एडीएम आरडी पालीवाल ने एसडीएम को साबुन बनाने के उपकरण जब्त करने ने निर्देश दिए थे। शुक्रवार को एसडीएम परितोष वर्मा ने साबुन बनाने के उपकरण जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन
लंबे समय से मोहल्ला खताड़ी में साबुन बनाने की अवैध फैक्ट्री चल रही थी। साबुन बनने में प्रयोग होने वाला केमिकल की गंध से आसपास के लोगों का जीना दूभर हो गया था। इसकी शिकायत क्षेत्रवासियों ने एडीएम आरडी पालीवाल से की थी।
विज्ञापन
पालीवाल के आदेश के बाद 30 जून को एसडीएम परितोष वर्मा ने साबुन फैक्ट्री को सील करने की कार्रवाई की। साथ ही मामले की रिपोर्ट डीएम दीपक रावत को भेज दी गई थी। इसके बाद डीएम ने पुन: पूरे प्रकरण की जांच एडीएम आरडी पालीवाल को सौंपी थी।
विज्ञापन
फैक्ट्री सील करने के दौरान फैक्ट्री स्वामी अब्दुल हकीम प्रशासन को कोई भी कागज मौके पर नहीं दिखा पाया था। बुधवार को एडीएम ने एसडीएम को फैक्ट्री में मौजूद कच्चा माल और उपकरण जब्त करने और तैयार माल को फैक्ट्री स्वामी के सुपुर्द करने के निर्देश लिए।
लेकिन, बृहस्पतिवार को को ईद होने के कारण फैक्ट्री स्वामी यहां नहीं मिला। इसके बाद प्रशासन ने शुक्रवार को एसडीएम परितोष वर्मा के नेतृत्व में फैक्ट्री की सील खोलकर फैक्ट्री स्वामी के समक्ष कच्चा माल नष्ट, उपकरण जब्त किए, जबकि तैयार माल फैक्ट्री स्वामी के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान तहसीलदार सुंदर सिंह तोमर, राजस्व उपनिरीक्षक तारा चंद्र घिल्डियाल, आरिफ हुसैन, हरीश यादव, एसआई संजय बृजवाल आदि थे।