फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Illegal mining is not allowed in the name of river training

रिवर ट्रेनिंग के नाम पर अवैध खनन मंजूर नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining is not allowed in the name of river training
ोरड गांव में स्टोन क्रशर पर ग्रामीणों की जमीन खोदने की शिकायत का ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। संवाद न्? - फोटो : BHIMTAL
बेतालघाट (नैनीताल)। ग्रामीणों ने रिवर ट्रेनिंग के नाम पर किए जा रहे खनन में मनमानी का आरोप लगाते हुए उनकी जमीन को खोदने का आरोप लगाया है। सरकार की खनन नीति से नाराज बेतालघाट के कोरड़ गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। कानूनगो दीपक सिंह साही और पटवारी विनोद परगाई के माध्यम से एसडीएम को भी ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में लगे स्टोन क्रशर का स्वामी रिवर ट्रेनिंग के नाम पर ग्रामीणों की जमीन से उपखनिज निकाल रहे हैं, जो कि अवैध है। कहा कि इससे उनके खेतों को भी नुकसान पहुंच रहा है। बताया कि पट्टाधारकों ने खेतों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की बात कही थी। अब पट्टा आवंटित होने के बाद ग्रामीणों का शोषण किया जा रहा है। इसी कारण उन्हें धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कहा कि मामले में लिखित शिकायती पत्र एसडीएम विनोद कुमार को भेजा है। धरने पर बैठने वालों में प्रधान देवेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, हरीश श्याम सुंदर, कैलाश, भीम मेहरा, हरदयाल सिंह, नवीन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed