{"_id":"5dcdbac38ebc3e548649fa79","slug":"illegal-liquor-factory-was-running-at-home-caught-four-haldwani-news-hld364043755","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में चल रही थी अवैध शराब की फैक्ट्री, चार पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में चल रही थी अवैध शराब की फैक्ट्री, चार पकड़े
विज्ञापन
Illegal liquor factory was running at home, caught four
हल्द्वानी/हल्दूचौड़। आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार की रात मोटाहल्दू में रिलायंस पंप के पास एक मकान में छापा मारकर अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी। मौके से मकान मालिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। टीम ने अंग्रेजी शराब बनाने के लिए 5000 होलोग्राम, 384 देसी शराब के पौव्वे, चार लीटर अवैध शराब सहित अन्य सामान भी बरामद किया।
आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट और हरीश जोशी ने बताया कि मोटाहल्दू क्षेत्र में अवैध शराब की फैक्ट्री चलने की सूचना मिली थी। डीएम सविन बंसल और संयुक्त आबकारी आयुक्त ने तत्काल छापा मारने के निर्देश दिए थे। जब पाडलीपुर मोटाहल्द्ू पेट्रोल पंप के सामने मनोज बिष्ट के मकान में छापा मारा गया तो वहां का हाल देख टीम दंग रह गई। पहली मंजिल में शराब भरते चार लोग दिखाई दिए।
टीम ने मकान मालिक मनोज बिष्ट, मानपुर पश्चिम कत्था फैक्ट्री रामपुर रोड निवासी दीपक सिंह, सद्भावना कालोनी लाल फाटक बरेली (उत्तर प्रदेेश) निवासी संजीव जायसवाल, देवलचौड़ खाम निवासी सूरज को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया। चारों ने बताया कि वे कई दिनों से गुलाब मार्का देसी शराब तैयार कर रहे थे। अंग्रेजी शराब बनाने की भी तैयारी थी। आबकारी टीम ने आरोपियों को एसीजेएम की अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से चार दिन के लिए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
ये बरामद हुआ
आठ पेटियों में रखे गुलाब ब्रांड देसी शराब के 384 पौव्वे, जरकिन में रखी 40 लीटर तैयार शराब, 200 लीटर का टोटी लगा प्लास्टिक ड्रम, 4531 खाली पौव्वे, 351 वारदाना, 1751 गत्ते सेपरेटर, 70 पैकिंग गत्ते, 421 गुलाब ब्रांड लेवल, बाजपुर के 8451 ढक्कन, देसी मदिरा के 1808 होलोग्राम, विदेशी मदिरा के 5000 होलोग्राम, 1580 वाशर, एक प्लास्टिक टेप, ढक्कन सील करने के दो उपकरण, दो छोटे पेचकश, केबी गम की एक बोतल।
फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली टीम
आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट, निरीक्षक हरीश जोशी, उप निरीक्षक मोहन कोरंगा, हीरा बल्लभ भट्ट, इंद्रजीत सिंह राणा, प्रधान आबकारी सिपाही आनंद दोसाद, विजेंद्र जीना, गोविंद, रमाकांत, वाहन चालक महेश लोहनी और पीआरडी जवान धीरेंद्र कुमार।
ग्राम प्रधान ने पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
हल्दूचौड़। पदमपुर देेवलिया के प्रधान रमेश जोशी ने कहा कि गांव के बीचों-बीच में शराब फैक्ट्री के संचालन शर्मनाक है। लंबे समय से अवैध शराब की बात कही जा रही है मगर पुलिस ने कभी कार्रवाई नहीं की।