{"_id":"69260f6f1a525bdd2d0f6bf3","slug":"ill-fitting-shoes-can-cause-pain-nainital-news-c-238-1-shld1020-120472-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: खराब फिटिंग वाले जूते बन सकते हैं दर्द का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: खराब फिटिंग वाले जूते बन सकते हैं दर्द का कारण
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सामान्य तौर पर जूते पैरों को बचाने के लिए होते हैं लेकिन खराब फिटिंग वाले शूज सेहत पर भारी पड़ सकते हैं। गलत जूतों का चुनाव पीठ, कमर, कूल्हे और घुटनों में दर्द का कारण बन सकता है।
बीडी पांडे अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र रावत का कहना है कि आमतौर पर उनके पास जोड़ों, कमर, घुटने और पीठ में दर्द की शिकायत लेकर रोजाना मरीज पहुंचते हैं। इसमें कई मरीजों का दर्द उनकी लापरवाही के कारण होता है। उन्होंने बताया कि आम तौर पर लोग दुकान से नापकर ही जूता लेते हैं लेकिन कई बार जूते की फिटिंग सही नहीं होती है। डॉ. रावत ने बताया कि गलत या खराब फिटिंग के जूते पहनने से पैरों में दर्द, सूजन, छाले और सुन्नपन हो सकता है। यह लंबी अवधि के बाद पैर की उंगलियों का मध्य जोड़ विकृत होना और पैरों की सूजी और मुड़ी हुई नसों की समस्या पैदा कर सकता है। यही नहीं गलत फिटिंग के जूते पहनने से शरीर की अलाइनमेंट बिगड़ सकती है और पीठ, कूल्हों और घुटनों में भी दर्द हो सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
डॉ. नरेंद्र रावत ने बताया कि पैरों को थकान व दर्द से बचाने के लिए सही जूते का चयन जरूरी है। बताया कि पैरों को स्वस्थ रखने के लिए सही साइज, अच्छी फिटिंग, पैर के तलवे को सहारा देने वाले और आरामदायक जूते पहनने चाहिए। जूते की लंबाई, चौड़ाई और गहराई सही होनी चाहिए। इसमें पैर के अंगूठे के सिरे के ऊपर का हिस्सा मुलायम हो। जूते का अगला हिस्सा गोल और गहरा होना चाहिए ताकि उंगलियों को मूवमेंट की जगह मिल सके। जूते की हिल पतली और ऊंची नहीं होनी चाहिए।