फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   IIT Roorkee dismissed the petitions of students expelled

आईआईटी रूडकी के निष्कासित छात्रों की याचिकाएं खारिज

Thu, 23 Jul 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल। Updated Thu, 23 Jul 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने आईआईटी रूडकी के निष्कासित छात्रों की याचिकाओं को खारिज कर  दिया है। साथ ही न्यायालय ने  पांच सीजीपीए से अधिक नंबर वाले केवल दो छात्रों की याचिका में आईआईटी रूडकी को  आदेशित किया है कि वह उनके प्रार्थना पत्र पर एक सप्ताह के भीतर निर्णय  लें।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति आलोक सिंह की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। आईआईटी रूडकी से निष्कासित छात्र सत्यप्रकाश व अन्य ने हाईकोर्ट में अलग अलग याचिका दायर कर कहा था कि आईआईटी रूडकी की ओर से 15 जून 2015 को कालेज से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन


याचिकाकर्ताओं का कहना था कि आईआईटी रूडकी के रेग्यूलेशन 33 के अनुसार केवल उन्हीं विद्यार्थियों को बाहर किया जा सकता है जो प्रथम वर्ष के अन्त में निर्धारित अर्न कैडिट एव सीजीपीए लाने में असफल रहते है। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि उनका अर्न कैडिट निर्धारित 22 अंक से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए उनका रजिस्ट्रेशन निरस्त नहीं किया जा सकता है। आईआईटी रूडकी के अधिवक्ता विपुल शर्मा ने कोर्ट में तर्क रखा कि रेग्यूलेशन के अनुसार वह केवल उन्हीं विद्यार्थियों को प्रवेश देंगे जो अर्न कैडिट एवं सीजीपीए लाता है।


 कोर्ट में सुनवाई के दौरान दो छात्र अनुराग मेमरोट व मौहम्मद सैफ अनवर के अधिकवक्ता की ओर से बताया गया कि उनका सीजीपीए निर्धारित मानदंड के अनुरूप है।

पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने दोनों विद्यार्थियों के मामले में आईआईटी रूडकी को एक सप्ताह के भीतर निर्णय लेने को कहा है।

इसके अलावा शेष 64 विद्यार्थियों की याचिकाओं को खारिज करते हुए आईआईटी से निकाले जाने के फैसले को सही ठहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed