फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   If this is the case, the crisis of flour may arise in Kumaon

यही स्थिति रही तो कुमाऊं में पैदा हो सकता है आटे का संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
If this is the case, the crisis of flour may arise in Kumaon
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। लॉकडॉउन के चलते तीन दिन में एक हजार क्विंटल आटे की बिक्री हो चुकी है और फ्लोर मिलों के पास कुछ ही दिनों का स्टॉक शेष है। इसकी वजह हरियाणा और यूपी से गेहूं न आ पाना बताया गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष गजराज बिष्ट ने बुधवार को इस संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात की तथा समस्या का समाधान जल्द किए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में संबधित जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देशित करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने भरोसा दिया कि आटे का संकट किसी हाल में पैदा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

कुमाऊं की सबसे बड़ी थोक मंडी हल्द्वानी के क्षेत्र में 25 फ्लोर मिल संचालित हो रही हैं। इन फ्लोर मिलों के अलावा रुद्रपुर की कुछ फ्लोर मिलों से हल्द्वानी थोक मंडी को आटे की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी, हरियाणा में भी लॉक डाउन होने की वजह से वहां से गेहूं की गाड़ियां नहीं आ पा रही हैं साथ ही रुद्रपुर में कुछ फ्लोर मिलें उनके कर्मचारियों को पास न मिलने के कारण चल नहीं पा रही हैं।
बुधवार को कुछ फ्लोर मिलों के संचालकों ने गेहूं न आने के कारण आटे की कमी होने की आशंका जताई। हालांकि उनके पास अभी 15 दिनों का स्टॉक तो है लेकिन वर्तमान दिक्कतों को जल्द दूर नहीं किया गया तो आटे का संकट आ सकता है। फ्लोर मिल संचालकों द्वारा दूसरे राज्यों से गेहूं की गाड़ियों को प्रदेश में आने की सुविधा प्रदान किए जाने को कहा है।

जारी होंगे वाहन पास
हल्द्वानी मंडी समिति के अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि स्थानीय थोक मंडी से कुमाऊं भर में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जाती है इसे देखते हुए मंडी प्रशासन ने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े कारोबारियों और उनके वाहनों को पास जारी करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed