{"_id":"697139b5f6bd869dd902177f","slug":"if-the-drinking-water-line-is-broken-during-the-renovation-of-canals-piu-jamrani-will-bear-the-expenses-haldwani-news-c-337-1-hld1039-129398-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नहरों के जीर्णाेद्धार में पेयजल लाइन टूटी तो खर्च देगी पीआईयू जमरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नहरों के जीर्णाेद्धार में पेयजल लाइन टूटी तो खर्च देगी पीआईयू जमरानी
विज्ञापन
हल्द्वानी। जमरानी बांध परियोजना के अंतर्गत शहर में होने वाले विकास कार्याें के लिए विभिन्न विभागों की बैठक हुई। दमुवाढूंगा स्थित जमरानी बांध परियोजना कार्यालय में बुधवार को हुई बैठक में परियोजना, यूयूएसडीए, पेयजल निगम, जल संस्थान व सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान तय किया गया कि नैनीताल रोड पर जीर्णाेद्धार से पहले नहर के दोनों ओर से 1.5 मीटर की दूरी पर जगह-जगह टेस्ट पिट खोदे जाएंगे। इससे जांचा जाएगा कि कहीं पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त तो नहीं हो रही। यदि कोई लाइन मिलती है तो उस हिस्से में खोदाई वैकल्पिक व्यवस्था के बाद की जाएगी। कार्य के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होती है तो उसे पीआईयू जमरानी रिपेयर कराएगा। यदि इसमें समय लगता है तो बांध परियोजना की ओर से टैंकर से जलापूर्ति का खर्च दिया जाएगा। बैठक में जमरानी डीजीएम ललित कुमार, पीएम शाहनवाज, यूयूएसडीए के पीएम कुलदीप सिंह, जल संस्थान ईई आरएस लोशाली, केनाल ईई दिनेश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन