{"_id":"5fd532ca8ebc3e3eb367706e","slug":"if-people-get-rid-of-stingwalls-people-will-benefit-sisodia-haldwani-news-hld4071516195","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टिंगवालों से मुक्ति मिलेगी तो होगा लोगों का भला : सिसौदिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टिंगवालों से मुक्ति मिलेगी तो होगा लोगों का भला : सिसौदिया
विज्ञापन
हल्द्वानी में प्रेसवार्ता करते आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष स
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी/भवाली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शनिवार को प्रेसवार्ता में सिसौदिया ने कहा कि उत्तराखंड की जनता का तब तक भला नहीं हो सकता जब तक वह स्टिंगवालों की सरकार से मुक्ति न पा ले।
उन्होंने कहा कि जब हरीश रावत का स्टिंग आया तब त्रिवेंद्र रावत बोलते थे और अब जब त्रिवेंद्र रावत का स्टिंग आ गया तो त्रिवेंद्र रावत भी चुप हो गए। यहां बारी-बारी से दोनों पार्टियों के घोटाले सामने आते रहते हैं और दोनों ही पार्टियों के नेता एक दूसरे पर नहीं बोलते हैं। जनता के सामने कांग्रेस या भाजपा का ही विकल्प बचता था लेकिन इस बार जनता के सामने दो विकल्प हैं या तो वह केजरीवाल का दिल्ली मॉडल चुने और राज्य की जनता का विकास करे या फिर वह स्टिंगवालों की सरकार को चुने।
सिसौदिया ने कहा कि जब आप की सरकार आएगी तो सभी स्टिंग और घोटालों की जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी। कहा कि चुनाव में दागियों को टिकट नहीं देंगे। सिसौदिया ने कहा कि उत्तराखंड में जल्द ही जनता और कार्यकर्ताआें के साथ विचार-विमर्श करके आप पार्टी की ओर से सीएम पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा। उसी के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव लड़ेंगे। जब उनसे पूछा गया कि सीएम पद का प्रत्याशी कौन होगा तो उन्होंने कहा कि इसके लिए इंतजार करें। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की ओर से सीएम पद का प्रत्याशी ईमानदार, देशभक्त और कर्मठ होगा। यह ऐसा प्रत्याशी होगा, जब उसके नाम की घोषणा होगी तब इस राज्य की जनता को उस पर गर्व होगा। वह प्रवासी नहीं, यहीं का होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में बिजली, पानी स्वास्थ्य के मुद्दों पर दिल्ली मॉडल की तरह काम किया जाएगा। यहां के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा। दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में भी पानी की सुविधा दी जाएगी। पहाड़ के अस्पतालों में डॉक्टर पहुंचाए जाएंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत, बसंत कुमार, प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू, दीप पांडे, दिशु सांगुड़ी, मंजू देवी, सौरभ आर्या, राजवीर सिब्बल, त्रिलोचन जोशी, पुष्कर, देवेंद्र, हरीश कोटलिया मनोज नेगी आदि मौजूद थे।
सिसौदिया ने किए बाबा नीब करौरी के दर्शन
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने शनिवार सुबह नौ बजे कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी के दर्शन किए। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। वह करीब आधे घंटे तक मंदिर में रहे। कैंची मंदिर के प्रदीप साह भय्यू ने बताया कि सिसौदिया ने महाराज की शिला के दर्शन कर प्रार्थना की और लौट गए। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी को जनता सत्ता में लाएगी। इस दौरान विधानसभा प्रभारी प्रदीप दुम्का, नगर अध्यक्ष शाकिर अली, देवेंद्र लाल, नगर मंत्री विजय साह, मीडिया प्रभारी मो. खुर्शीद हुसैन, महेश चंद्र आर्या, हरीश बिष्ट, किशन लाल, विनोद कुमार, शंकर बहुगुणा, प्रदीप साह, अकरम अली, सुनील कुमार, विद्या देवी, देवेंद्र आर्या, जमन राम, सतनाम सिंह, जसप्रीत कौर, सुल्तान अहमद, सागर अहमद, मोहित राजपूत आदि थे।