{"_id":"6580a010d5dcd5379b0515c4","slug":"if-parking-is-full-then-vehicles-will-be-parked-in-temporary-parking-nainital-news-c-238-1-shld1020-1707-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पार्किंग फुल हुई तो अस्थायी पार्किंग में खड़े होंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पार्किंग फुल हुई तो अस्थायी पार्किंग में खड़े होंगे वाहन
विज्ञापन
नैनीताल। क्रिसमस व थर्टी फर्स्ट में नैनीताल में वाहनों का दबाव बढ़ने पर बिना पार्किंग वाले होटलों में बुकिंग कराने वाले पर्यटकों के वाहनों को अस्थायी पार्किंग में रोका जाएगा। ऐसे सैलानियों को वहां से शटल सेवा से नैनीताल में प्रवेश कराया जाएगा।
क्रिसमस व थर्टी फर्स्ट के मौके पर नैनीताल में सैलानियों की खासी भीड़ रहती है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से पुलिस, पालिका व पर्यटन कारोबारियों के साथ बैठक की गई। कलेक्ट्रेट परिसर में हुई बैठक में एसडीएम प्रमोद कुमार ने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने को लेकर सुझाव लिए।
एसडीएम ने बताया कि क्रिसमस व थर्टी फर्स्ट के मौके पर नगर के भीतर स्थित पार्किंग स्थलों के पैक होने पर उन सैलानियों के वाहनों को अस्थायी पार्किंग स्थलों में रोका जाएगा जिनके पास बगैर पार्किंग स्थल वाले होटलों की एडवांस बुकिंग होगी। अस्थायी पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को नैनीताल भेजा जाएगा। बैठक में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
डे विजिटर पर्यटकों के वाहन भी अस्थायी पार्किंग में होंगे खड़े
नैनीताल। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि क्रिसमस व थर्टी फर्स्ट के दिन बड़ी संख्या में डे विजिटर भी कार व बाइकों से नैनीताल पहुंचते हैं। इनकी वजह से भी कई बार जाम की स्थिति बनती है। बताया कि इस बार ऐसे सैलानियों के वाहनों को भी रूसी और नारायण नगर स्थित अस्थायी पार्किंग स्थलों पर रोका जाएगा। वहां से उन्हें शटल सेवा से नैनीताल भेजा जाएगा।
अपर माल रोड में पूरी रात बंद रहेगा वाहनों का संचालन
नैनीताल। एसडीएम ने बताया कि पर्यटकों के घूमने के लिए माल रोड में आम तौर पर शाम को छह से आठ बजे तक यातायात प्रतिबंधित किया जाता है। क्रिसमस व थर्टी फर्स्ट के दिन अपर मालरोड में पूरी रात यातायात बंद रखा जाएगा। इस दौरान मल्लीताल से तल्लीताल आने वाले वाहनों को मस्जिद तिराहे से राजभवन रोड होते हुए तल्लीताल भेजा जाएगा जबकि तल्लीताल से मल्लीताल की ओर जाने वाले लोअर माल रोड से होकर ही जाएंगे।