फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   If construction material is kept in the city and surrounding roads, it will be confiscated: ADM

शहर व आसपास के मार्गों में निर्माण सामग्री रखी तो जब्त होगी : एडीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
If construction material is kept in the city and surrounding roads, it will be confiscated: ADM
नैनीताल। जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्गों और शहर के आंतरिक मार्गों पर रखी निर्माण सामग्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। उपजिलाधिकारी नवाजिश खलिक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सामग्री तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय कार्य से संबंधित निर्माण सामग्री को प्राथमिकता से हटाया जाए। अन्य निर्माण सामग्री और निष्प्रयोज्य सामग्री को चिह्नित कर दोषियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। यह सामग्री यातायात में बाधा बनती है और बरसात के दौरान नालियों व नालों को चोक कर देती है। इससे सीवर लाइनें भी अवरुद्ध होती हैं जिससे नैनीझील और आवासीय क्षेत्र दूषित हो रहे हैं। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने भी पूर्व में इस संबंध में निर्देश दिए थे। जल संस्थान ने भी इसकी शिकायत की थी। एसडीएम खलिक ने लोक निर्माण विभाग, जिला विकास प्राधिकरण और नगर पालिका के अधिकारियों को मुख्य व आंतरिक मार्गों का निरीक्षण कर सामग्री जब्त करने और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed