फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   'I am working in the interest of the department without pay', roadways workers did not get salary for five months, protested by wearing a badge

‘मैं बिना वेतन विभाग हित में काम कर रहा हूं’, पांच माह से रोडवेज कर्मियों को नहीं मिला वेतन, बैज लगाकर किया विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
'I am working in the interest of the department without pay', roadways workers did not get salary for five months, protested by wearing a badge
रामनगर (नैनीताल)। परिवहन विभाग के कर्मचारियों को हर बार वेतन के लिए जूझना पड़ता है। वर्तमान में रोडवेज बसों को संचालन ठीक से नहीं हो पा रहा है। ऐसे में पांच माह से रोडवेज कर्मियों को वेतन नहीं मिला है और कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। रोडवेज कर्मचारी इन दिनों ‘मैं बिना वेतन विभाग हित में काम कर रहा हूं’ का बैज लगाकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, कोरोना काल से पहले भी रोडवेज कर्मियों को तीन माह में वेतन मिलता रहा है। रोडवेज कर्मियों को कभी भी समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में कोरोना काल चल रहा है और रोडवेज की कमाई नहीं हो रही है। इससे पहले रोडवेज की बसें दिल्ली सहित अन्य राज्यों को संचालित होती थीं, जिससे परिवहन विभाग की आय होती थी। लेकिन अब विभागीय कर्मचारियों को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है, फिर भी विभागीय हित को देखते हुए सभी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

बैच लगाकर काम करने वाले कर्मचारियों में चंद्रशेखर सती, विनोद सिंह, गोविंद सांगा, भानु प्रकाश, आनंद राम, धीरज गुप्ता, राजेंद्र कुमार शामिल हैं। इनके अलावा कई चालक व परिचालक भी बस का संचालन बैज लगाकर कर रहे हैं। दूसरी ओर मंडलीय प्रबंधक संचालन यशपाल सिंह ने बताया कि कोरोना काल से पहले वेतन मिलता रहता था, लेकिन कोरोना काल में बसों का संचालन पूरी तरह से ठप है। इस बार पांच का वेतन नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed