{"_id":"5d7bfafe8ebc3e015a2223f4","slug":"hypnotized-woman-businessman-and-inflicted-millions-of-jewels-haldwani-news-hld356574430","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला व्यापारी को सम्मोहित कर लाखों के जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला व्यापारी को सम्मोहित कर लाखों के जेवर उड़ाए
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। नगर की एक महिला व्यापारी को सम्मोहित कर दो बदमाश चार हजार रुपये, दोनों हाथों में पहनीं नौ सोने की अंगुठियां, दो मंगलसूत्र उतरवाकर ले गए। बाद में होश आने पर महिला को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित महिला ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर दो लाख 70 हजार रुपये से अधिक कीमत का सात तोला सोना उड़ाने की शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बंगाली कॉलोनी निवासी रजनी सिंह पत्नी राजेश सिंह ने बताया कि उसका जनरल स्टोर है। कहा कि बृहस्पतिवार को वह बेटे की फीस स्कूल में जमा करने के बाद गौला रोड स्थित मेडिकल स्टोर से दवाई खरीद रही थी। इसी समय उसके पास दो लड़के आए, जिनमें से एक ने उसे बताया कि वह परेशान है, जहां काम करता था उसके मालिक ने उसे बिना पैसे दिए भगा दिया और उसने तीन दिन से खाना भी नहीं खाया है। उसकी बहन की शादी है उसे घर जाना है।
लड़के की बातों में आकर रजनी सिंह ने उसे चार हजार रुपये दे दिए। इसी दौरान लड़के ने उसे एक कागज का पैकेट दिया, जिसे पकड़ते ही वह सम्मोहित होकर उसके पीछे चलने लगी। इसके बाद लड़का उसे मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर वाली गली में ले गया, जहां उसके हाथों में पहनी नौ सोने की अंगुठियां और दो मंगलसूत्र दोनों बदमाशों ने उतरवा दिए और उसे हल्द्वानी वाले ऑटो में बैठा दिया। कुछ दूर जाने पर उसे होश आया तो उसने ऑटो रुकवाया और किसी तरह वह अपने घर पहुंची। पूरी तरह होश में आने पर शुक्रवार सुबह कोतवाली में दोनों बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने जहां-जहां महिला गई क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। महिला से लूट करने वाले बदमाशों की शक्ल सितारगंज में महिला से लूटपाट करने वाले लुटेरों से भी मिल रही है। पुलिस के अनुसार लगता है उन्होंने पहले यहां घटना की और दोपहर बाद सितारगंज जाकर वहां घटना को अंजाम दिया। इस घटना से नगर के लोगों में दहशत है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश उपाध्याय का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द लुटेरों का पता लगाया जाएगा।