फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   hyderabad tourists beaten in nainital

नैनीताल में हैदराबाद के पर्यटकों को पीटा!

Wed, 07 Feb 2018 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल।
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल। Updated Wed, 07 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
hyderabad tourists beaten in nainital
नैनीताल में तेलांगाना के चार पर्यटकों से हुई मारपीट के बाद तल्लीताल थाने में पुलिस ने बैठाए। - फोटो : Amar ujala
आंध्रप्रदेश के हैदराबाद से नैनीताल घूमने पहुंचे चार पर्यटकों ने होटल कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका यह भी आरोप है कि वे तल्लीताल चौकी पर रोते-बिलखते रहे, लेकिन पुलिस ने होटल जाकर सीसीटीवी फुटेज तक देखना मुनासिब नहीं समझा। उल्टा होटल कर्मियों के कहने पर उनका चालान कर दिया। उनका कहना था कि नैनीताल की सुंदरता के बारे में खूब पढ़ा था लेकिन यहां इस तरह व्यवहार होगा इसकी कल्पना नहीं की थी। 
विज्ञापन


मंगलवार शाम लगभग आठ बजे चार पर्यटकों के साथ एक होटल के कर्मचारियों ने मारपीट कर दी। रोते हुए पर्यटक तल्लीताल चौकी पहुंचे। यहां सुनवाई नहीं हुई तो रोडवेज बस अड्डे पर बैठ कर रोने लगे। बाद में दोबारा चौकी पहुंच कर अपनी व्यथा बताई। पर्यटक अभिलाष, प्रशांत, चंदर और सतीश ने बताया कि बिना किसी कारण के उनकी पिटाई की गई। वे होटल संचालकों पर कार्रवाई के लिए पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन पुलिस ने उल्टा उनके साथ ही अभद्रता कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब वह टूट चुके हैं। 
उधर, होटल संचालक का आरोप है कि युवक शराब के नशे में एक महिला के कमरे में जाने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कोई मारपीट नहीं की है। युवक शराब के नशे में गिर कर घायल हुए होंगे। तल्लीताल थाना पुलिस ने युवकों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्षों को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए निर्देश दे रख हैं, लेकिन अक्सर पर्यटकों की ओर से तहरीर न मिलने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाती है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच के बाद कार्रवाई होगी। -जन्मेजय खंडूरी, एसएसपी नैनीताल 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed