{"_id":"58e93f524f1c1b081a5b70b8","slug":"hut-burn-in-ramnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में झोपड़ी जली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में झोपड़ी जली
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Sun, 09 Apr 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में जल झोपड़ी
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर। भरतपुरी मोहल्ले में देर शाम अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि सारा सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शनिवार देर शाम भरतपुर मोहल्ले के वार्ड 9 में मेहनत मजदूरी करने वाले केशव शर्मा की झोपड़ी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगते समय परिवार के सभी लोग झोपड़ी के बाहर बैठे थे कि तभी देखते ही देखते झोपड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड को बुलाया गया लेकिन सड़क तंग होने के कारण फायर ब्रिगेड वहां नहीं पहुंच पाई। इस पर पाइप बिछाकर आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सारा सामान दो पंखे, एक डबल बेड, टीवी, अलमारी, सोने का मंगलसूत्र, दो अंगूठी सोने की, गैस चूल्हा, रजाई गद्दे, राशन, दस हजार नकदी जलकर नष्ट हो गए। गृहस्वामी के मुताबिक करीब ढाई लाख का उसे नुकसान हुआ है।
विज्ञापन