{"_id":"5d4fbada8ebc3e6cb370e423","slug":"hunters-fearless-in-haldwani-range-two-cheetals-shot-haldwani-news-hld3525009199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी रेंज में शिकारी बेखौफ, दो चीतलों को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी रेंज में शिकारी बेखौफ, दो चीतलों को गोली मारी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के हल्द्वानी रेंज में शिकारियों ने दो चीतलों को गोली मार दी। जब तक वनकर्मी मौके पर पहुंचते, आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो बाइक बरामद की है। वन विभाग ने अज्ञात वन तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शुक्रवार रात वन विभाग के कर्मचारी हल्द्वानी रेंज के टांडा मध्य बीट के पास गश्त कर रहे थे। इसी बीच गोली चलने की आवाज सुनकर वन कर्मी मौके की ओर गए। इस दौरान मौके पर दो चीतल मरे पड़े थे। दोनों को गोली लगी हुई थी। वन कर्मियों की आहट सुनकर शिकारी मौके से फरार हो चुके थे। घटनास्थल से दो बाइकें बरामद की गईं। सूचना पर एसडीओ उमेश चंद्र तिवारी भी मौके पर पहुंच गए।
चीतल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसडीओ उमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि अज्ञात पर मुकदमा हुआ है। बाइक नंबर से आरोपी की तलाश की जा रही है।
उधर, शनिवार को रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के रेंजर भगवत प्रसाद पंत ने बताया कि कोसी बैराज में पानी के निकासी गेट पर चीतल का शव बरामद हुआ। शव चार से पांच दिन पुराना है। शव बहकर यहां पहुंचा था। पंचनामा भरकर शव नष्ट कर दिया गया।