फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hunter went on to customers against polythene Administration

पॉलिथीन के खिलाफ ग्राहकों पर चला प्रशासन का हंटर

Sat, 04 Mar 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sat, 04 Mar 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hunter went on to customers against polythene Administration
पॉलिथीन के खिलाफ ग्राहकों पर चला प्रशासन का हंटर - फोटो : अमर उजाला

पॉलिथीन को लेकर नगर निगम ने शुक्रवार से ग्राहकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले दिन एक दर्जन से अधिक लोगों पर कार्रवाई की गई। जिन्होंने जुर्माना जमा करने में असमर्थता जताई, तो उनके पॉलिथीन में रखे फल से लेकर बर्तन तक जब्त कर लिया गया।

विज्ञापन


यह कुमाऊं की अपने तरह की पहली कार्रवाई है। बता दें कि हाईकोर्ट ने पॉलिथीन और डिस्पोजेबल उत्पाद पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया है। नगर निगम ने हाल के दिनों में फुटकर और कुछ बड़े दुकानदारों पर पॉलिथीन और डिस्पोजेबल उत्पाद की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की थी।
विज्ञापन


अब टीम ने पॉलिथीन की मांग करने और सामान पैक कराकर चलने वाले ग्राहकों पर कार्रवाई शुरू की है। इसके तहत मुख्य नगर अधिकारी केके मिश्रा के निर्देशन में टीम ने शुक्रवार को पटेल चौक, सब्जी मंडी और बाजार क्षेत्र में अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान टीम की लोगों से खूब तकरार और नोकझोंक हुई। खूब तर्क हुए, लेकिन जब हाईकोर्ट के आदेश की बात आई तो लोग के तर्क बंद हो गए। उप नगर अधिकारी नीरज जोशी ने बताया कि 15 लोगों पर कार्रवाई की गई। इसमें 11 लोगों से मौके पर 500-500 रुपए के हिसाब से जुर्माना वसूला गया।

दो लोगों ने जुर्माना के पैसे न होने की बात कही तो उनके  पॉलिथीन में रखे फल, बर्तन आदि को जब्त कर लिया गया। दो लोगों ने बाद में जुर्माना जमा करने की बात कही तो उनको नगर निगम ने पहले से ही तैयार नोटिस सौंपा।

इसमें एक सप्ताह के अंदर जुर्माना न जमा करने की स्थिति में भू-राजस्व की तरह वसूली की बात कही गई है। कार्रवाई में सहायक नगर अधिकारी दिलीप कपूर आदि शामिल थे।


अभी तक नोटिस नहीं हुआ जारी

प्रशासन और नगर निगम की टीम ने बीते दिनों भारी मात्रा में पॉलिथीन और डिस्पोजेबल उत्पाद बरामद किया था। इनकी गिनती हो चुकी है। जुर्माने के लिए नोटिस देने के लिए सभी वैधानिक पहलू पर लंबे समय से विचार विमर्श चल रहा है। लेकिन, अभी तक संबंधित पक्षों को नोटिस तक नहीं दिया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed