{"_id":"6a4ab206db541025f10032a4","slug":"humidity-rose-after-light-drizzle-nainital-news-c-238-1-shld1020-127878-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चलती कार से स्टंटबाजी करना राजस्थान के पर्यटकों को पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चलती कार से स्टंटबाजी करना राजस्थान के पर्यटकों को पड़ा महंगा
Mon, 06 Jul 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में सैर-सपाटे के लिए पहुंच रहे कुछ पर्यटक अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार दोपहर नैनीताल से हल्द्वानी की ओर जा रही राजस्थान नंबर की कार में सवार दो युवक चलती गाड़ी की पिछली विंडो से बाहर निकलकर स्टंटबाजी करते नजर आए। युवाओं की करतूत का वीडियो पीछे चल रहे एक वाहन चालक ने रिकॉर्ड कर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को शिकायत के साथ भेज दिया। शिकायत मिलते ही आयुक्त ने कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही पुलिस हरकत में आई और ज्योलीकोट क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर संबंधित वाहन को रोक लिया। चौकी प्रभारी श्याम बोरा ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर मंडावा (राजस्थान) निवासी मोहित कुमार के वाहन को सीज कर दिया है। संवाद
विज्ञापन