फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   HPCL asked for land to open 11 gas stations in haldwani

Nainital: HPCL ने 11 गैस स्टेशन खोलने के लिए मांगी जमीन, जानें कहां-कहां खोले जाएंगे; डीएम के निर्देश जारी

Wed, 13 Mar 2024 12:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 13 Mar 2024 12:51 PM IST
सार

एचपीसीएल को जिले में गैस स्टेशन के लिए जगह मिल गई तो जल्द ही घरों में पाइपलाइन से गैस पहुंचने लगेगी। एचपीसीएल ने नगर निगम क्षेत्र में छह गैस स्टेशन और रामनगर, लालकुआं और कालाढूंगी में पांच गैस स्टेशन खोलने के लिए जिला प्रशासन से जमीन मांगी है। 

विज्ञापन
HPCL asked for land to open 11 gas stations in haldwani
HPCL - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) को जिले में गैस स्टेशन के लिए जगह मिल गई तो जल्द ही घरों में पाइपलाइन से गैस पहुंचने लगेगी। एचपीसीएल ने नगर निगम क्षेत्र में छह गैस स्टेशन और रामनगर, लालकुआं और कालाढूंगी में पांच गैस स्टेशन खोलने के लिए जिला प्रशासन से जमीन मांगी है। जमीन मिलते ही स्टेशन स्थापित करने की प्रकिया शुरू हो जाएगी।

एचपीसीएल को गैस पाइपलाइन शुरू करने से पहले गैस स्टेशन बनाने हैं। इस स्टेशन का प्रयोग मुख्य गैस पाइपलाइन से आ रही हाईप्रेशर गैस का प्रेशर कम करने के लिए किया जाता है। इनसे घरों को गैस सप्लाई होती है। बीते दिनों बैठक में एचपीसीएल ने नगर निगम क्षेत्र में छह स्टेशन के लिए जगह मांगी। एचपीसीएल ने कहा कि उन्हें एक स्टेशन के लिए 60 वर्गमीटर जगह चाहिए।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: भीमताल में अब्दुल मलिक के नाम बेशकीमती जमीन, राजस्व विभाग की जांच में हुआ खुलासा; निकली नौ नाली भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

एचपीसीएल की मुख्य गैस पाइपलाइन शुरू होने के बाद वह रामनगर, कालाढूंगी और लालकुआं में भी गैस की सप्लाई करेगा। उसे रामनगर में दो, कालाढूंगी में दो और लालकुआं में एक गैस स्टेशन बनाना है। इसके लिए उसे 320 वर्गमीटर जमीन की जरूरत है। बैठक में डीएम ने एसडीएम को गैस स्टेशन के लिए जमीन ढूंढने के निर्देश दिए।

डीएम की अध्यक्षता में एचपीसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने गैस सप्लाई करने के लिए गैस स्टेशन बनाने के लिए जमीन मांगी थी। डीएम के निर्देश पर जमीन ढूंढी जा रही है।
-विशाल मिश्रा नगर आयुक्त हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed