फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress city vice president Deepak Masi died in a road accident in ramnagar

रामनगर: सांवल्दे में स्कूटी और बाइक की टक्कर, कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष दीपक मसी की मौत; तीन घायल

Mon, 26 Oct 2026 11:06 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: Heera Updated Mon, 26 Oct 2026 11:06 PM IST
सार

रामनगर के सांवल्दे में सोमवार रात स्कूटी और बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हुए। इलाज के दौरान कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष दीपक मसी (50) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

विज्ञापन
Congress city vice president Deepak Masi died in a road accident in ramnagar
दीपक मसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर के ग्राम सांवल्दे में सोमवार रात स्कूटी और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बंबाघेर निवासी रामनगर कांग्रेस कमेटी के नगर उपाध्यक्ष दीपक मसी (50 ) पुत्र राम भरोसे को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। दीपक

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात दीपक वह अपनी बाइक से सांवल्दे से रामनगर की ओर आ रहे थे। तभी कानिया निवासी दीपक आर्य के साथ स्कूटी पर आ रही दिव्या और पूजा की भिड़ंत बाइक से हो गई। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने दीपक मसी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed