{"_id":"5e7ce7578ebc3e78b12b2752","slug":"hotel-owner-invoiced-by-ssp-haldwani-news-hld3784519190","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी से उलझा होटल मालिक, चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी से उलझा होटल मालिक, चालान
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। मंगलपड़ाव चौकी के पास बिना मास्क लगाए घूम रहे एक होटल के मालिक को एसएसपी ने टोका तो वह उनसे ही उलझ गया। बात बढ़ी तो पुलिस उसे कोतवाली ले गई और पुलिस एक्ट के तहत चालान किया।
एसएसपी सुनील कुमार मीणा बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। इस दौरान मंगलपड़ाव में एक होटल व्यवसायी को उन्होंने मास्क न लगाने पर टोक दिया। इस पर वह उनसे ही उलझ गया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि होटल मालिक अब्दुल कादिर बनभूलपुरा का रहने वाला है।
खूब समझाने पर वह एसएसपी के साथ बहस करता रहा। इसके बाद सार्वजनिक स्थान पर बखेड़ा खड़ा करने पर उसका पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया है। इस बारे में होटल मालिक अब्दुल कादिर का कहना था कि वह घर का सामान खरीदने के लिए पैदल दुकान पर गया था। उन्होंने एसएसपी के टोकने पर शिकायत की थी कि बाजार में अच्छी क्वालिटी के मास्क नहीं मिल रहे हैं और बेकार क्वालिटी के मास्क महंगे बेचे जा रहे हैं।