फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hotel business father and son attacked, one arrested

होटल कारोबारी पिता पुत्र पर हमला, एक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Hotel business father and son attacked, one arrested
प्रतीकात्मक फोटो।
नैनीताल। मंगलवार की देर रात नशे में कुछ युवकों ने नगर के प्रतिष्ठित होटल कारोबारी और उनके पुत्र पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ कार्रवाई की है। इधर, नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास कुछ युवक नशे में गालीगलौज कर हंगामा कर रहे थे। इस पर होटल कारोबारी के पुत्र तुषार कुमार ने सार्वजनिक जगह पर गाली गलौज न करने को कहा। इस पर आरोपियों ने तुषार से ही अभद्रता शुरू कर दी। बेटे को बचाने के लिए प्रतिष्ठित होटल कारोबारी अजय लाल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इस पर नशे में आरोपियों ने अजय लाल और तुषार पर पत्थरों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल अजय लाल की सूचना पर पुलिस ने मौके से एक आरोपी गोकुल कुमार को पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर गोकुल के खिलाफ धारा 323 और 504 के तहत एनसीआर दर्ज की है। इधर, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश साह और पीआरओ आलोक साह ने कारोबारी पर हुए हमले की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed