{"_id":"668748c3b5bbd547170f35e5","slug":"horticulture-department-sent-notice-to-the-company-for-not-giving-insurance-claims-to-farmers-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-104160-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: किसानों को बीमा क्लेम नहीं देने पर उद्यान विभाग ने कंपनी को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: किसानों को बीमा क्लेम नहीं देने पर उद्यान विभाग ने कंपनी को भेजा नोटिस
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिले के पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों को बीमा कंपनी की ओर फसलों का बीमा क्लेम नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में शिकायत मिलने पर उद्यान विभाग ने बीमा कंपनी एग्रो एचडीएफसी को नोटिस भेजा है। विभाग ने बीमा कंपनी को 19,750 किसानों को उनकी फसलों का बीमा क्लेम मानकों के तहत जल्द देने को कहा है।
किसानों की ओर से फसल बीमा का क्लेम नहीं मिलने की शिकायत कृषि मंत्री, विधायक और उद्यान विभाग के अधिकारियों से की गई थी जिसमें बीमा कंपनी एग्रो एचडीएफसी पर बीमा नहीं दिए जाने का आरोप लगाया गया था। बीते दिनों विधायक राम सिंह कैड़ा ने भी अधिकारियों के साथ बैठक कर उद्यान विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए कहा था।
मुख्य उद्यान अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि जिले में 19750 किसानों को फसलों का बीमा क्लेम दिया जाना है। उन्होंने बताया कि बीमा कंपनी एग्रो एचडीएफसी को नोटिस दिया गया है। कंपनी से जल्द बीमा क्लेम देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि जल्द बीमा का भुगतान मानकों के तहत किसानों के खाते में कंपनी की ओर से दिया जाएगा। साथ ही कहा कि जल्द क्लेम नहीं दिया गया तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद